अयोध्या, 19 अक्टूबर। हनुमान गढ़ी में दीपोत्सव की तैयारियों का माहौल बेहद उत्साहजनक है। सुबह से ही देशभर से श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों का जोश और भक्ति का माहौल चारों ओर फैला हुआ है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के रीवा से आए शिवम कुमार मिश्रा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "यहां आकर मन को अपार शांति मिली है। कल हम यहां पहुंचे थे, और आज पूरे दिन अयोध्या में घूमने का कार्यक्रम है। रात में दीपोत्सव का आनंद लेंगे, फिर अपने घर लौटेंगे। व्यवस्था शानदार है, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मुख्यमंत्री योगी जी ने बहुत अच्छा काम किया है और मैं चाहता हूं कि वे आगे भी ऐसा ही करते रहें।"
उरई से आए शेष नारायण दीक्षित ने कहा, "अयोध्या का माहौल अद्भुत है। चारों ओर पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। ऐसा लगता है जैसे हम अपने घर लौट आए हों। आज शाम को दीप प्रज्ज्वलन होगा, जिसका सभी को इंतजार है।"
उन्होंने राजनीतिक परिवर्तनों का जिक्र करते हुए कहा, "2017 से पहले यहां कुछ खास नहीं था। पहले सैफई जैसे महोत्सव होते थे, लेकिन अब राम उत्सव का भव्य आयोजन होता है। योगी जी और भाजपा सरकार ने अयोध्या को पूरी तरह बदल दिया है। पहले रामलला तिरपाल के नीचे थे, आज उनका भव्य मंदिर सबके लिए गर्व का विषय है।"
गौरी दीक्षित ने कहा, "यहां आकर आत्मा को सुकून मिलता है। भगवान राम का नाम लेने से ही शांति मिलती है और उनके दर्शन का आनंद तो अनमोल है। मैं दीपावली मनाकर ही लौटूंगी। पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से अयोध्या निखर रही है। यहां का हर बच्चा अब जागरूक है और राम भक्ति में लीन है।"
इस दीपोत्सव में लाखों दीपों से अयोध्या जगमगाएगी। सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में भी नया मुकाम हासिल कर रही है।
You may also like
असम राइफल्स ने एनएससीएन-के द्वारा अपहृत दो मजदूरों को सुरक्षित बचाया
इंटरनेशनल छोड़कर पहले यहां खेलो... विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास बचने का एक ही रास्ता बचा, अब करना होगा धोनी वाला काम
देवर को सहेली संग कमरे में भेजा, वहां लगा था कैमरा. भाभी ने रची हनीट्रैप की साजिश, वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख रुपये
दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द होने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
अगप कार्यालय में संगीत सम्राट जुबीन गर्ग को दी गयी श्रद्धांजलि